logo_banner
Breaking
  • ⁕ कर्जदार किसान की 'किडनी बिक्री' मामले में नया मोड़! फरार चल रहे डॉ. रवींद्र पाल सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, दूसरा मुख्य आरोपी अब भी फरार ⁕
  • ⁕ लाडली बहन योजना में बड़ा खेल! 12 हजार सरकारी कर्मचारियों ने बटोरे पैसे; विधानसभा में सरकार ने कबूली चौंकाने वाली बात ⁕
  • ⁕ Nagpur: बजाजनगर के अवैध रेस्टोरेंट्स पर चलेगा बुलडोजर! हाईकोर्ट की फटकार के बाद फडणवीस सरकार ने खारिज की अपील ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र विधानसभा: मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 30 जून तक 56 लाख किसानों की कर्जमाफी ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

डबल मर्डर से दहला वाड़ी, अवैध शराब बिक्री में गई दो युवकों की जान


नागपुर: शहर का वाड़ी परिसर सोमवार को दो हत्याओं से दहल गया। अवैध शराब बिक्री को लेकर हुए विवाद में दो युवकों को मौत के घाट उतार दिया गया है। मृतकों की पहचान योगेश मेश्राम और सलमान और गजभिये के रूप में की गई है। यह वारदात वाडी थाना अंतर्गत गोंडखैरी क्षेत्र पर हुई। 

शीत सत्र के पहले ही दिन वाड़ी परिसर के वडधामना में हुई दोहरी हत्या के बाद खलबली मच गई ।एक ओर जहां पूरे शहर में चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है तो वही सोमबार सुबह बीच सड़क पर हुई इस दोहरी हत्या के बाद पुलिस के सुरक्षा के दाबों की पोल खोल कर रख दी है।मरने वालों में योगेश मेश्राम और महेश गजभिये का समावेश है जो कि दोनों भिवेसनखोरी परिसर के रहने वाले थे।ये दोनों ही अवैध शराब तस्करी के धंधे से जुड़े हुए थे और घटना के समय भी गोंडखैरी से दुपहिया वाहन पर मुंह फूल शराब लेकर नागपुर आ रहे थे। 

उसी दौरान वडधामना परिसर के जनता दरबार नामक ढाबे के समीप उनकी दुपहिया वाहन को पीछे से एक अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ये दोनों सड़क पर बने डिवाइडर पर जा गिरे जिसके बाद कार में सवार करीब 4 से 5 हथियारबंद आरोपीयों ने तेजधार हथियारों से हमला कर उनकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। 

सूत्रों की माने तो पुराने विवाद और अवैध शराब की  प्रतिद्वंदता के चलते ही आरोपीयों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस में दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल में पहुंचाया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।