logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Drugs Free Nagpur: ऑपरेशन थंडर के तहत नागपुर पुलिस ने नष्ट किए 714 किलो अमली पदार्थ, छात्रों को दी गई जागरूकता


नागपुर: माननीय पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंगल (Ravindra Singhal) की संकल्पना से प्रेरित ऑपरेशन थंडर (Operation Thunder) के अंतर्गत और 26 जून अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस (International Drugs Fee Day) के उपलक्ष्य में आज नागपुर पुलिस (Nagpur Police) द्वारा बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया। नागपुर शहर के विभिन्न पुलिस थानों द्वारा 54 प्रकरणों में जब्त किए गए कुल 714 किलो 230 ग्राम (कुल अनुमानित मूल्य ₹1.32 करोड़) के मादक पदार्थों को नष्ट किया गया।

इसमें गांजा, मेफेड्रोन, चरस, डोडा पावडर जैसे घातक नशे के पदार्थ शामिल थे। यह नाश महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (MPCB) द्वारा अधिकृत महाराष्ट्र एन्व्हायरो लिमिटेड, बुटीबोरी (MIDC एरिया) के परिसर में, MPCB के मानदंडों व दिशानिर्देशों के अनुसार किया गया।

इस अवसर पर  अपर पुलिस आयुक्त (गुन्हे)  वसंत परदेशी, पुलिस उपायुक्त (डिटेक्शन) राहुल माकणीकर, पुलिस उपयुक्त (मुख्यालय) अश्विनी पाटील, राज्य अपराध अन्वेषण विभाग के पुलिस उपअधीक्षक महादेव भारसाकडे, पुलिस निरीक्षक  पाटील, प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारी, एन्व्हायरो कंपनी के प्रबंधक  प्रशांत मस्के, अमली पदार्थ विरोधी पथक के निरीक्षक गजानन गुल्हाने और उनकी टीम उपस्थित थे।

विशेष बात यह रही कि इस प्रक्रिया में कॉलेज और स्कूल के छात्र-छात्राओं को भी आमंत्रित किया गया था, ताकि उन्हें इन घातक नशों के दुष्परिणामों की जानकारी दी जा सके और यह दिखाया जा सके कि ऐसे नशे का किस प्रकार से नाश किया जाता है। छात्रों को यह समझाया गया कि अमली पदार्थ न केवल जीवन के लिए घातक हैं, बल्कि समाज के लिए भी गंभीर खतरा हैं।