logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नागपुर में ई-बसों को मिलेगी नई रफ़्तार, कोराडी डिपो में मनपा का पहला 33 केवी सबस्टेशन शुरू


नागपुर: नागपुर महानगरपालिका के परिवहन विभाग और विद्युत विभाग द्वारा कोराडी स्थित आपली बस ई-बस डिपो में 33 केवी/0.433 केवी सबस्टेशन स्थापित किया गया है। महानगरपालिका की अपर आयुक्त वसुमना पंत ने नवनिर्मित सबस्टेशन का विधिवत शुभारंभ किया।

वियो: महानगरपालिका आयुक्त एवं प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी के मार्गदर्शन और अपर आयुक्त वसुमना पंत के नेतृत्व में, उपायुक्त एवं परिवहन प्रबंधक राजेश भगत की देखरेख में यह प्रकल्प पूरा हुआ है। यह पहली बार है जब मनपा के विद्युत विभाग ने स्वयं ऐसा 33 केवी/0.433 केवी सबस्टेशन तैयार किया है।

प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत नागपुर को 150 ई-बसें मिलने वाली हैं, जिनमें से 75 बसें कोराडी डिपो और 75 खापरी डिपो से संचालित होंगी। इस नवनिर्मित सबस्टेशन से कोराडी डिपो की ई-बसों को सुचारू ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे शहर में स्वच्छ और सतत सार्वजनिक परिवहन को नई ताकत मिलेगी।