logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पृथक विदर्भ आंदोलन फिर तेज करने का प्रयास, 28 सितंबर को जलाई जाएगी नागपुर करार की होली 


नागपुर: विदर्भ राज्य आंदोलन समिति ने स्वतंत्र विदर्भ राज्य के लिए आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। इसी के मद्देनजर विदर्भ राज्य में लगे नेताओं ने कार्यकर्ताओं को करो या मरो का आह्वान किया है। इसी के साथ समिति ने स्वतंत्र विदर्भ राज्य की मांग को लेकर बुधवार 28 सितंबर को वैराइटी चौक पर आंदोलन करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत गांधीजी के पुतले के सामने नागपुर समझौता फूंका जाएगा। 

विदर्भवादी नेता वामनराव चटप की अध्यक्षता में आयोजित बैठक हुई। इस दौरान 28 तारीख को विदर्भ के सभी जिलों और तहसील मुख्यालय में आंदोलन करने का निर्णय लिया है। चटप ने कहा कि, नागपुर समझौता समाप्त हो चूका है। इसी समझौता का दावा कर विदर्भ की जनता को धोखा दिया गया। 

आंदोलन समिति ने जानकारी दी है कि, 02 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन, जिला-जिला और तालुका-तालुका में कार्यकर्ता गांधीजी, बाबासाहेब अम्बेडकर और महात्मा फुले की प्रतिमा के सामने आंदोलन करेंगे। इसी के साथ 03 अक्टूबर को कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को तुरंत विदर्भ राज्य बनाने का ज्ञापन भेजेंगे।