logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जामनगर नहीं भेजें जायेंगे गड़चरोली के हांथी,वनमंत्री ने दी जानकारी


नागपुर-गड़चिरोली जिले के कमलापुर,पातानील व ताडोबा से हाथियों को जामनगर में स्थित 'राधे कृष्ण टेम्पल एलिफन्ट वेलफेयर ट्रस्ट' में भेजने के निर्णय को को राज्य सरकार ने रद्द कर दिया है.वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने गुरुवार को नागपुर में पत्रकारों को यह जानकारी दी.उन्होंने बताया की इस मामले में उन्होंने पांच सितंबर को ही आदेश जारी कर दिया है.गौरतलब हो की कमलापुर,पातानील व ताडोबा  से 13 बुजुर्ग हाथियों को गुजरात के जामनगर भेजे जाने का निर्णय केंद्र के वन विभाग ने लिया था.इस निर्णय पर अमल भी शुरू हो गया था लेकिन तभी इस विषय को लेकर नाराजगी बढ़ने लगी स्थानीय लोगों ने आक्रामक रुख दिखते हुए इस फ़ैसले का विरोध किया।
वन मंत्री ने बताया की हाथियों को जामनगर भेजे जाने का निर्णय पिछली सरकार ने लिया था इसके पीछे की सरकार की मंशा थी की हाथियों को बेहतर सेवा मिल सके.वन मंत्री मुनगंटीवार ने बताया की राज्य के हाथी कैंप में खास हाथियों के लिए कोई पशु चिकित्सक मौजूद नहीं है.जबकि जामनगर में रेस्क्यू सेंटर ही है.इसलिए कर्नाटक और तमिलनाडु के हाथियों को भी वहां भेजा जाता है.फिर भी सरकार ने अब हाथियों को जामनगर नहीं भेजने का निर्णय लिया है.उन्होंने बताया कि उन्होंने वन उद्यान या जैवविविधता उद्यान बनाये जाने का आदेश विभाग को दिया है.