logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भारी वाहनों की शहर में एंट्री को मिली सशर्त राहत, ट्रैफिक पुलिस ने नया आदेश किया जारी


नागपुर: शहर पुलिस के ट्रैफिक विभाग ने भारी वाहनों के शहरी सीमा में प्रवेश को लेकर जारी अधिसूचना में संशोधन किया है। ट्रक मालिकों की मांग पर डीसीपी ट्रैफिक लोहित मतानी ने नया आदेश जारी करते हुए दोपहर में सीमित समय के भारी वाहनों को शहर में एंट्री के लिए राहत दी है।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी किए गए नए आदेश के अनुसार अब भारी वाहन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक शहरी सीमा में प्रवेश कर सकेंगे। हालांकि, उनकी अधिकतम गति सीमा 30 किलोमीटर प्रति घंटा ही रहेगी। डीसीपी मतानी ने बताया कि कई ट्रक मालिक शॉर्टकट लेने या टोल टैक्स बचाने के लिए शहर के रास्तों से गुजरने लगे हैं, जबकि उनका शहर में कोई काम नहीं होता। ऐसे में केवल उन्हीं वाहनों को प्रवेश मिलेगा जिनका कार्य नागपुर में है। इसके लिए ट्रक मालिकों को ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट पर वाहन का विवरण भेजना होगा। पुलिस की अनुमति मिलने के बाद ही वाहन शहर में प्रवेश कर पाएंगे।

आदेश के अनुसार सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। नियम तोड़ने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं  के तहत जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही वाहन भी अस्थायी रूप से जब्त किया जाएगा। वहीं, एमआईडीसी क्षेत्र में खाली वाहन होने की स्थिति में उन्हें शाम 4 बजे से 6 बजे तक शहर से बाहर निकलने की अनुमति दी जाएगी। यह संशोधित अधिसूचना अगले आदेश तक लागू रहेगी। 

देखें वीडियो: