logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में हर महीने सड़क हादसों में 25 लोगों की मौत, हादसों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन यू-टर्न


नागपुर: शहर में हर महीने औसतन 25 लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवा रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, इस साल 1 जनवरी से  3० जून तक, यानी महज 5 महीनों में शहर में कुल 142 जानलेवा सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 153 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में 12६ पुरुष और 27 महिलाएं शामिल हैं। शहर में दुर्घटनाओं के इन मामलों को रोकने के लिए ही ट्रैफिक पुलिस ने ऑपरेशन यू टर्न शुरू किया है। 

ज़ोनवार अगर बात करें, तो कामठी, इंदोरा, और अजनी इलाकों में सबसे ज्यादा हादसे हुए हैं। कामठी में 28 हादसे दर्ज हुए, जबकि इंदोरा में 21, और अजनी में 16 हादसे हुए हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों की संख्या भी कम नहीं है। इस साल अब तक 48 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें 5 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, पिछले साल इसी अवधि में 158 लोगों की मौत हुई थी।

 शहर की ट्रैफिक पुलिस द्वारा इन दुर्घटनाओं की संख्या को कम करने के लिए ही ऑपरेशन यू टर्न की शुरुआत की है जिसमें शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों पर विशेष निगरानी रखी जाने वाली है। लेकिन सवाल अब बरकरार है कि क्या सिर्फ जागरूकता से जानें बचेंगी? या फिर ज़रूरत है सख़्त कानून, बेहतर सड़कों और ज़िम्मेदार ड्राइविंग की? हालांकि ट्रैफिक पुलिस द्वारा शुरू की गई इस मुहिम से पुलिस अब शहर में इन हादसों का प्रमाण कम करने का प्रयास करने वाली है।