logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

अधिक बस किराया मामला: भाजपा युवामोर्चा ने परिवहन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बस संचालकों पर कार्रवाई करने की मांग


नागपुर: त्योहारों के मौके मुंबई, पुणे सहित अन्य शहरों के लिए जाने वाली बसें पूरी तरह फूल जा रही है। इसी को देखते हुए निजी बस लूट पर उतर आए हैं। यात्रियों से तय दर से ज्यादा किराया इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं अब इसको लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को प्रदेश युवा मोर्चा महासचिव शिवानी दानी और शहर अध्यक्ष परेन्द्र पटले के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नागपुर शहर के सहायक प्रादेशिक परिवहन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने ऐसे बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वहीं ऐसा नहीं करने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी।

भाजपा ने अपने ज्ञापन में कहा कि, विदर्भ के बड़ी संख्या में युवक मुंबई और पुणे में नौकरी और पढाई करने जाते हैं। वहीं दीपावली और दशहरे के मौके पर सभी अपने घर वापसी आते हैं। लेकिन इस दौरान बस संचालक उनकी मज़बूरी का फायदा उठाकर तय दर से ज्यादा कीमत वसूलते हैं। भाजपा युवा मोर्चा ने आरटीओ से ऐसे बसों के खिलाफ कार्रवाई करने के एक उड़न दस्ता बनाने की मांग की है। इसी के साथ पिछले दिनों दो पहिया टैक्सी प्रतिबंध को हटाने की मांग भी की।

इस दौरान साथ में भाजपा शहर महामंत्री सचिन करारे, दीपांशु लिंगायत, अमोल तिडके, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राजेश हाथीबेड, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रितेश राहाटे, अनुसूचित मोर्चा महामंत्री योगेश पाचपोर,  बबलू बक्सरिया, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शेखर कुर्यवंशी, निलेश राऊत, बादल राऊत, पंकज सोनकर, संपर्क प्रमुख सचिन सावरकर, आशीष चिटणवीस, मंगेश गोमासे, रूपेश रामटेककर, एजाज शेख उपस्थित थे।