logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सोलर एक्सप्लोसिव के T 15 प्लांट में जबरदस्त धमाके के साथ विस्फोट, एक की मौत, चार की हालत गंभीर


नागपुर: बुधवार आधी रात के एक घंटे बाद नागपुर से 40 किलोमीटर दूर चकडोह-बाजारगांव में सोलर ग्रुप के विस्फोटक निर्माण संयंत्र में विस्फोट हो गया, जिसमें एक श्रमिक की मौत हो गई और 4 लोग आईसीयू में हैं और 9 को मामूली चोटें आई हैं।

इस हादसे में कम से कम 30 कर्मचारी घायल हो गए और नौ को नागपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। विस्फोट से इकाई पूरी तरह तबाह हो गई और मृतक कर्मचारी का शव मलबे से निकाला गया। सोलर ग्रुप सैन्य-ग्रेड और वाणिज्यिक, दोनों तरह के विस्फोटक बनाने का काम करता है।

कंपनी के निर्माण संयंत्र में दो साल में यह दूसरा विस्फोट है। दिसंबर 2023 में हुए एक विस्फोट में महिलाओं सहित नौ कर्मचारियों की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार, कि इलाके में धुआँ उठने के बाद इकाई से कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट इतना भीषण था कि 700 मीटर के दायरे में काम करने वाले कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए और घायल हो गए।