logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

लंबे अंतराल के बाद अहम जिम्मेदारी संभालने वाले IAS तुकाराम मुंढे को फडणवीस ने दी सलाह


नागपुर- नई सरकार के आने के बाद राज्य के चर्चित आयएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे के दिन फिर चुके है.नागपुर में चर्चित सर्विस कालखंड के बाद तेज-तर्रार ऑफिसर मुंढे प्रशासनिक गुमनामी के दौर से गुजर रहे थे. लेकिन हालही में कई आयएएस अधिकारियों के तबादले के बाद मुंढे आरोग्य सेवा आयुक्त और राष्ट्रीय आरोग्य अभियान के संचालक बने है.नयी जिम्मेदारी को संभालने के बाद मुंढे पुराने रंग में लौट आये है.विभाग में लेट लतीफ़ी को लेकर मुंढे ने फरमान जारी किया है.विभाग में कर्मचारियों के निलंबन और तबादलों का सिलसिला शुरू हो गया है.मुंढे की इस नई जिम्मेदारी और एक्शन को लेकर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सवाल किया गया जिसका उन्होंने कुछ ये जवाब दिया।

" अकाउंटेबिलिटी जरूरी है.सरकार बदली है इसलिए लोगों को अकाउंटेबल होने की जरूरत है.लेकिन इसे लेकर हर बार फ़ोर्स फूल एक्शन लिए जाये यह जरुरी नहीं है.कभी-कभी वार्निग भी दी जानी चाहिए। लेकिन जरूरी है की जो ड्यूटी पर नहीं आते है उन पर कोई न कोई कार्रवाई की जाये"

तुकाराम मुंढे महाराष्ट्र के चर्चित आयएएस अधिकारियों में शामिल है.उनके काम करने के अंदाज से सरकार को भले दिक्कतें हो लेकिन जनता के बीच वो अपने इसी अंदाज की वजह से ख़ासे पसंद किये जाते है.उनका बिता चर्चित कार्यकाल देवेंद्र फडणवीस के अपने शहर नागपुर में बतौर मनपा आयुक्त के रूप में रहा था.यहाँ सर्विस के बाद उन्हें साइड पोस्टिंग दी गयी थी ऐसी चर्चा जनता जनता के बीच रही है.लेकिन खास यह भी है की फडणवीस जब-जब सत्ता में रहे तब-तब मुंढे ने अहम जिम्मेदारियां निभाई। इस बीच देखना दिलचप्स होगा की मुंढे फडणवीस की हालिया सलाह को किस तरह से देखते है क्यूंकि नागरी स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर किये जाने की जिम्मेदारी जो खुद डीसीएम के रूचि का विषय है उसे क्रियान्वित किये जाने की जिम्मेदारी मुंढे के ही कंधों पर है.