logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

लक्ष्मीनगर जोन कार्यालय से फ़ाइल चोरी मामला, मनपा आयुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कॉन्ट्रैक्टर को किया ब्लैक लिस्ट


नागपुर: नागपुर महानगर पालिका (Nagpur Municipal Corporation) के लक्ष्मीनगर ज़ोन कार्यालय (Laxmi Nagar Zone Office) से फ़ाइल चोरी प्रकरण मामले (File Stolen Case) में मनपा  प्रशासन (NMC Administration) ने बड़ी कार्रवाई की है। मनपा ने दो ठेकेदारों का पंजीयन प्रमाणपत्र रद्द कर उन्हें स्थायी रूप से ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया है।

ज्ञात हो कि, 25 जुलाई को लक्ष्मी नगर ज़ोन के उपअभियंता अभिजीत नेताम के कार्यालय से ठेकेदार अनीकेत रंगारी और राजेश रंगारी ने महापालिका की फ़ाइलें चोरी की थीं। इस घटना की शिकायत उपअभियंता ने बजाजनगर थाने में दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर दोनों ठेकेदारों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज हुआ है।

इस गंभीर घटना को संज्ञान में लेते हुए मनपा आयुक्त व प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी (Dr. Abhijeet Choudhary) ने 21 अगस्त को आदेश जारी किया। आदेशानुसार दोनों ठेकेदारों का पंजीयन प्रमाणपत्र रद्द (Registration Certificate) कर दिया गया है और उन्हें महापालिका की किसी भी निविदा प्रक्रिया में भाग लेने से स्थायी रूप से प्रतिबंधित कर काली सूची में डाल दिया गया है।