logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले बयान पर CM फडणवीस का पलटवार, बोले- ‘खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग’ ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

जुगनू वानखेड़े को तड़ीपार किया


नागपुर. परिमंडल 4 के डीसीपी नुरुल हसन ने हुड़केश्वर परिसर में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय अपराधी जुगनू को तड़ीपार कर दिया है. संजय गांधीनगर निवासी जुगनू उर्फ प्रीतम ज्ञानेश्वर वानखेड़े (30) के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. प्रतिबंधक कार्रवाई के बाद भी वह गतिविधियों में सक्रिय था. परिसर के नागरिकों में उसकी दहशत बन रही थी.

हुड़केश्वर पुलिस ने उसकी तड़ीपारी का प्रस्ताव डीसीपी जोन 4 हसन को भेजा. हसन ने जुगनू को 6 महीने के लिए नागपुर जिले से तड़ीपार कर दिया. उसे भंडारा में रिश्तेदार के यहां छोड़ा गया. यदि वह शहर में दिखाई दे तो पुलिस को जानकारी दी जा सकती है. खबर देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा.