logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ब्रम्हपुरी के पांच बाघ होंगे हस्तांतरित,वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने दी जानकारी


नागपुर- विदर्भ के कई भागों में जो जंगल से सटे हुए है वन्य जीवों और मनुष्यों के बीच संघर्ष बढ़ा है.राज्य के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार के मुताबिक बीते तीन वर्षों में वन्यप्राणियों के हमले में इंसानों की मौत की घटनायें बढ़ी है.सबसे ज़्यादा बाघ के हमलें में इंसानों की मृत्यु हुई है.वन मंत्री के मुताबिक मरने वालों में वो लोग शामिल है जिनका जीवन जंगल पर आधारित है.उनके अनुसार इंसान जंगल के नजदीक जाये ही न इसलिए सरकार ने कई योजनाओं को शुरू किया है.उनका यह भी कहना है की विदर्भ ने अभ्यारण्य में बाघों की संख्या का बढ़ाना भी इंसानों पर होने वाले हमले के लिए ज़िम्मेदार है.मौजूदा समय में 500 के क़रीब बाघ है.एक ओर उनकी संख्या बढ़ी है तो दूसरी ओर जिस तरह से जंगल में सुविधाएं बढ़नी चाहिए थी नहीं बढ़ी इसलिए सरकार इस ओर भी ध्यान से रही है.अधिसंख्य बाघों की स्थिति को देखते हुए विदर्भ के बाघों को अन्य जगह हस्तांतरित किये जाने का निर्णय लिया गया है जिसके तहत ब्रम्हपुरी बफ़र ज़ोन के 5 बाघों को अन्य जगह हस्तांतरित किया जायेगा। जिसकी मंजूरी केंद्र से भी मिल गयी है.