logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पालकमंत्री के हाथों विभागीय आयुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण, उपराजधानी को विकसित और सुरक्षित बनाने के लिए रोडमैप किया पेश


नागपुर: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने नागपुर विभागीय आयुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने उपराजधानी नागपुर को विकसित और सुरक्षित शहर बनाने के लिए रोडमैप पेश किया और राजस्व विभाग द्वारा किए जा रहे महत्वपूर्ण कामों की जानकारी साझा की।

देश आज अपना 79वें स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसी के तहत राजस्व मंत्री और नागपुर जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने विभागीय आयुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण पश्चात पालकमंत्री ने उपराजधानी नागपुर को विकसित और सुरक्षित शहर बनाने के लिए रोडमैप पेश किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देशानुसार राज्य सरकार लगातार नागपुर को विश्वस्तरीय शहर बनाने में प्रयासरत है। पालकमंत्री ने बताया कि, हम लगातार नागपुर शहर सहित जिले का विकास करने में लगे हुए है। किसान हो युवा हो या बुजुर्ग सभी को ध्यान में रखते हुए नीतियां बनाई जा रही है और उसपर काम किया जा रहा है। इसी के साथ ऑपरेशन सिंदूर में नागपुर के सहभाग पर भी रेखांकित किया। 

राजस्व विभाग जनकल्याण योजनाओं पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देशानुसार यह कार्य सभी क्षेत्रों में, विशेषकर विदर्भ में किसानों और नागरिकों से जुड़े मुद्दों पर किया जा रहा है। पालकमंत्री ने खेतों तक पहुँचने वाले रास्तों को दो साल के भीतर पूरा करने और झुड़पी जंगल में रह रहे लोगों को उनकी संपत्ति का हक देने का भी निर्देश दिया है।

नागपुर को सुरक्षित शहर बनाने के काम में तेजी दिखाई जा रही है। शहर को सीसीटीवी नेटवर्क से लैस करने के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर साइबर अपराधों पर भी कड़ा नियंत्रण रखा जा रहा है। वर्तमान में मार्वल तकनीक का इस्तेमाल कर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जा रहा है, ताकि किसी भी क्षेत्र में अपराधी बख़्शा न जाए और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। इसके साथ ही पालकमंत्री ने छह नए पुलिस स्टेशनों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।