logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले बयान पर CM फडणवीस का पलटवार, बोले- ‘खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग’ ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

कन्हान नदी में फिर मिली फ्लाई ऐश,शहर के कई हिस्सों में जलापूर्ति प्रभावित


नागपुर- कन्हान नदी में एक बार फिर फ्लाई ऐश के मिलने की वजह से शहर के कई हिस्सों में जलापूर्ति प्रभावित हुई है.नदी में ऐश के मिलने की वजह से कन्हान नदी पर महानगर पालिका के जल शुद्धिकरण केंद्र को बंद कर दिया गया जिस वजह से उत्तर,पूर्व और दक्षिण नागपुर के 28 जल कुंभों से होने वाली पीने के पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है.बीते तीन दिनों से नागपुर में बारिश हो रही है जिस वजह से खापरखेड़ा स्थित औष्णिक विद्युत केंद्र के तालाब की राख बहकर नदी में मिल रही है.शहर में जलापूर्ति की व्यवस्था संभालने वाली कंपनी ओसीडब्ल्यू के अधिकारियों ने बताया की एहतियात के तौर पर नदी से सप्लाई के लिए जलशुद्धीकरण में पानी की पम्पिंग बंद कर दी गयी है.हालाँकि मंगलवार की तुलना में बुधवार को ऐश की मात्रा नदी के पानी में कम है.कन्हान नदी के पानी को शुद्ध पर उसकी सप्लाई शहर के कई हिस्सों में होती है इसलिए आने वाले कुछ दिनों तक जलापूर्ति प्रभावित रहने के आसार है.