logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भाजपा के पूर्व विधायक गिरीश व्यास की मोसंबी की फ़सल को हुआ नुकसान सरकार से मांगा मुआवजा


नागपुर: विधान परिषद के पूर्व सदस्य और भाजपा के नेता गिरीश व्यास ने सरकार से मदत की गुहार लगाई है.दरअसल यह गुहार व्यास के खेत में लगे मोसंबी के बाग को हुए नुकसान को लेकर लगाई गयी है.उन्होंने एक अपने खेत का एक वीडियो रिकॉर्ड कर मीडिया को भेजा है जिसमे वो बता रहे है की कैसे नागपुर से सटे खापरखेड़ा में स्थित औष्णिक बिजली प्रकल्प से निकलने वाली राख की वजह से उनकी खड़ी फसल बर्बाद हो गयी.गिरीश व्यास का खेत वारेगांव में है जो इस बिजली प्रकल्प से सटकर है. वीडियो में व्यास दावा कर रहे है की की प्रकल्प से निकलने वाली राख जो बहकर उनके खेत में पहुंच गयी है उसने मोसंबी के 160 पेड़ों को बर्बाद कर दिया है.इस वीडियो में व्यास के खेत से बहता एक नाला दिखाई दे रहा है जिसमे पानी के साथ फ्लाय ऐश भी बह रही है.पूर्व विधायक के मुताबिक पहले यह नाला उनके खेत के बगल से बहता था जो अब उनके खेत के बीच से बह रहा है.इस वर्ष हुई अतिवृष्टि के बाद से यह हालत बने है और प्रकल्प से उनके खेत तक पहुंची राख ने मोसंबी के पेड़ों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है.

व्यास यह भी दावा कर रहे है की चंद्रशेखर बावनकुले ने ऊर्जा मंत्री रहने के दौरान नाले पर एक सुरक्षा दीवार बनाये जाने का प्रस्ताव भी पारित हुआ था.लेकिन अब तक नाले की दीवार तो बनी नहीं उल्टा नाले ने ही अपना नया रास्ता बना लिया। व्यास ने नाले की दीवार के प्रस्ताव की जाँच की मांग के ही साथ उन्हें हुए नुकसान की भरपाई दिए जाने की भी मांग की है.