logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

फ्रांस के काउंसिल जनरल जेन मार्क सेरे शेवरले ने मनपा आयुक्त से की मुलाकात


नाग नदी के प्रकल्प की हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नींव रखी गई. केंद्र की कैबिनेट द्वारा मंजूरी देने से अब इसे गति मिलने की प्रबल आशा है. ऐसे में नाग नदी के सौंदर्यीकरण प्रकल्प में फ्रांस का सहयोग जरूरी होने की मंशा मनपा आयुक्त राधाकृष्णन.बी ने जताई. बुधवार को फ्रांस के काउंसिल जनरल जेन मार्क सेरे शेवरले ने मनपा में सदिच्छा भेंट दी. 

मनपा आयुक्त के साथ काउंसिल जनरल की नाग नदी के संदर्भ में चर्चा हुई. लिओनेल गोमेरिक, अभय टिकेकर, मनोज तालेवार, डॉ. श्वेता बैनर्जी, राजेश दुफारे, मो. इजराइल, पराग अरमल आदि उपस्थित थे. आयुक्त ने कहा कि नागपुर देश का ऐतिहासिक शहर है जिसके मध्य से नाग नदी बहती है किंतु समय के साथ वह प्रदूषित हो गई. मनपा ने इसे पुनर्जीवित करने का निर्णय लिया है.

2 चरणों के प्रकल्प में प्रदूषण नियंत्रण को प्राथमिकता
आयुक्त ने कहा कि नाग नदी पुनर्जीवित करने के लिए तैयार किए गए प्रकल्प के अनुसार विशेष रूप से सौंदर्यीकरण के लिए एजेंसी फ्रांस डी डेवलपमेंट का बड़ा सहयोग प्राप्त होगा. 2 चरणों के इस प्रकल्प में प्रदूषण को पूरी तरह से नियंत्रण में लाने को प्राथमिकता दी गई है. इसके बाद रिवर फ्रंट डेवलपमेंट का कार्य होगा. इस पूरे कार्य में फ्रांस का सहयोग अति आवश्यक होगा. 

सिटी में कई तरह के नये प्रकल्प तैयार हो रहे हैं. इन कार्यों में भी फ्रांस के आर्किटेक्ट और नगर विकास से संबंधित नियोजन को लेकर तकनीकी सहयोग मिलने से सिटी के भौतिक और राजस्व की दृष्टि से मनपा को लाभ हो सकेगा.