logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

दोस्त ने दोस्त का ऑडियो चुपके से रिकॉर्ड किया और प्रेमिका को ब्लैकमेल करने के प्रयास में पहुंचा हवालात


नागपुर: एक व्यक्ति ने अपने एक दोस्त को प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कुछ गुप्त जानकारियां बताई। यह बातचीत तो सामान्य तरीक़े से  हो रही थी. लेकिन शरारती दिमाग ऱखने वाले दोस्त ने इस बातचीत को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। और उसे वायरल करने की धमकी देते हुए मित्र की प्रेमिका को बदनामी का भय दिखाते हुए शारीरिक सुख और 1 लाख रूपए की मांग की. इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ़्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी इंद्रदेव धनश्यामी है.

पीड़िता जरीपटका निवासी है.थाने के पुलिस निरीक्षक गोरख कुंभार ने बताया की पीड़िता आरोपी की दुकान पर गई थी इस दौरान उसने उसे एक रिकॉर्डिंग सुनाई और उसे ब्लैकमेल करने का प्रयास किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर अब आरोपी सलाखों के पीछे है. पीड़िता महिला का एक व्यक्ति से प्रेम संबंध है. उसके प्रेमी और आरोपी के बीच दोस्ती है.दोनों साथ में रहते है और शराब पीते है.

खास है की बीते दिनों सदर इलाके में एक होटल में पुलिस कार्रवाई में सामने आये सेक्स रैकेट में दो रशियन युवती मिली थी.जिनका संबंध घनश्याम से उजागर हुआ था. कुछ दिन पहले महिला का प्रेमी और इंद्रदेव साथ में शराब पी रहे थे. इस दौरान प्रेमी ने बताया की वह पीड़िता के साथ शारीरक संबंध स्थापित करता है.

यही बात इंद्रदेव ने चुपके से रिकॉर्ड कर ली. इसी के आधार पर आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल करने की कोशिस की.मामले में पीड़िता 58 वर्षीय है.