logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Gadchiroli: 4 मासूमों की मृत्यू के लिए जिम्मेदार ट्रक चालक वाहन समेत गिरफ्तार


गड़चिरोली: गुरुवार, 7 अगस्त की तड़के 5.30 बजे के दौरान गड़चिरोली-आरमोरी राष्ट्रीय महामार्ग पर स्थित काटली गांव से सटे नाले पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर में 4 मासूम बच्चों की दर्दनाक मृत्यू हो गई थी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया था। इस बीच स्थानीय नागरिकों के आक्रोश को देखते हुए जिला पुलिस विभाग ने अज्ञात वाहन चालक आरोपी के खिलाफ सदोष मनुष्यवध का अपराध दर्ज करते हुए तलाशी अभियान के लिए 5 टीमों का गठन किया था।

शनिवार को इन टीमों में से एलसीबी की टीम ने छत्तीसगढ़ पहुंचकर दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन चालक और ट्रक समेत अन्य एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ट्रक चालक का नाम गोंदिया जिले के चिचगड़ निवासी प्रविण बालकृष्ण कोल्हे (26) और सहचालक सुनिल श्रीराम मारगाये (47) बताया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार, 7 अगस्त की प्रात: 5.30 बजे के दौरान काटली गांव के 8 बालक मॉर्निंग वॉक के लिए गांव से सटे नाला परिसर में पहुंचे थे। कसरत करते समय तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक एमएच 34 बीझेड 8963 ने कुल 6 बालकों को कुचल दिया था। जिसमें दो बालकों की घटनास्थल पर तो 2 बालकों की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यू हो गई। वहीं 2 बालक गंभीर रुप से घायल होने के कारण उन्हें युध्दस्तर पर विशेष हेलिकॉप्टर की मदद से नागपुर के अस्पताल में रेफर किया गया।

इस बीच घटना के होते ही आरोपी ट्रक चालक वाहन लेकर फरार होने से पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए कुल 5 टीमों का गठन किया था। इन टीमों ने विभिन्न स्थानों पर खोज अभियान चलाया। जिसके चलते शनिवार को छत्तीसगढ़ राज्य से दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ट्रक समेत दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के मार्गदर्शन में गड़चिरोली के पुलिस उपविभागीय अधिकारी सूरज जगताप, शहर पुलिस थाना के पुलिस निरीक्षक विनोद चव्हाण, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अरुण फेगडे और उनकी टीम ने की।