logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गड़करी जी मुझसे कहते है की आप मुझे 8 हजार दो मैं 8 लाख करोड़ के काम कर दूंगा- भगतसिंह कोश्यारी


नागपुर- राज्य के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी गुरुवार को नागपुर में थे.वो भारत विकास परिषद के एक दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करने पहुंचे थे.इस दौरान अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा की देश के विकास के लिए उत्कर्ष अभिलाषा का होना जरूरी है.अपनी बात को और अधिक स्पस्ट करते हुए राज्यपाल ने उदहारण देते हुए कहां की गड़करी जी मुझसे कहते है की कोश्यारी जी आप मुझे 8 हजार रूपए दे दो मै 8 लाख करोड़ के काम कर दूंगा।

राज्यपाल ने यह भी कहा कि सहयोग,संपर्क और सेवा इन तीन बातों को देश के विकास के लिए सभी नागरिकों को ग्रहण करना जरुरी है.अगर हम ऐसा करते है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन की बनाने के लक्ष्य को हम समय से काफी पहले ही हासिल कर लेंगे। उत्कर्ष और अमृतकाल को हमें समझाना पड़ेगा। और हर किसी को उसमे हिस्सेदारी निभानी पड़ेगी। राज्यपाल ने यह भी कहा की उनके जैसा भिखारी आदमी इसके लिए तो कुछ नहीं कर सकता लेकिन वकील,डॉक्टर,व्यापारी अच्छी योजना तैयार कर वो सेवा की योजना तैयार कर सकते है। हमें उत्कर्ष की अभिलाषा को समझाना पड़ेगा।