logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

हर जगह गणेशोत्सव की धूम, नागपुर में भी बप्पा का भव्य आगमन; चरम पर भक्तों का उत्साह


नागपुर: आज गणेश चतुर्थी का उत्साह हर जगह दिखाई दे रहा है। महाराष्ट्र में हर जगह भी यह त्यौहार एक अलग ही रंग में नजर आता है। हर कोई इस दस दिवसीय पावन उत्सव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा था।

आज गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नागपुर में बप्पा के आगमन की तैयारियाँ जोरों पर हैं। हर वर्धावासी के चेहरे पर खुशी की लहर है। कोई अपने प्रिय बप्पा को हाथों में उठा रहा है, कोई उन्हें सिर पर बिठाकर ले जा रहा है, तो कोई उन्हें साइकिल पर ला रहा है। कहीं ढोल-नगाड़ों और झाँझ-मंजीरों की ध्वनि के साथ बप्पा को घर लाया जा रहा है। 

शहर में बप्पा के अनेक रूप देखने को मिले। साथ ही, प्रशासन ने अपील की है कि पर्यावरण को नुकसान न हो, इसके लिए केवल मिट्टी के गणपति ही खरीदें और पर्यावरण के अनुकूल हनेश मूर्ति ही खरीदें।

शहर के बाज़ार भी बप्पा के स्वागत के लिए खूब सजे हैं। सजावटी सामान, पूजा सामग्री और फलों की दुकानें खचाखच भरी हैं। लोगों में इस दस दिवसीय उत्सव को लेकर ज़बरदस्त उत्साह है। उनकी खुशी आज सचमुच खिल उठी है। हमने इस उत्साह और तैयारी को करीब से देखा है।