logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गंगा जमुना रेस्क्यू मामला: यूसीएन न्यूज़ का दिखा असर, गोंदिया के दम्पति ने बच्ची के माता-पिता होने का किया दावा


नागपुर: लकड़गंज थाना पुलिस थाना क्षेत्र के गंगा-जमुना क्षेत्र से एक नाबालिग बच्ची को रेस्क्यू मामले पर यूसीएन न्यूज की खबर का असर दिखा है। एक दंपत्ति ने पुलिस थाना पहुंच कर बच्ची के माता-पिता होने का दावा किया है। दम्पति गोंदिया जिले के आमगांव तहसील के बनेगांव के निवासी हैं। 

ज्ञात हो कि, यूसीएन ने दो दिन पहले शहर के बदनाम बस्ती से 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची का रेस्क्यू करने की खबर दिखाई थी। जिसमें नाबालिग लड़की लकड़गंज पुलिस स्टेशन पहुंची और बताया था कि जब वह 4 वर्ष की थी तो उसे किसी अज्ञात आरोपियों ने चॉकलेट खिलाने के बहाने अपहरण कर लिया था। इसके बाद उसे नागपुर के गंगा जमुना में लेकर महिला को बेंच दिया था। जहां 10 साल तक महिला ने उसे एक रूम में बंद रखा था। वहीं जब वह 14 वर्ष की हुई तो उससे वेश्यावृत्ति करने के लिए मजबूर करने लगी। जब वह मना करती तो उसे जबर्दस्ती करने की धमकी देती थी।

रिश्तेदार ने टीवी पर देखी खबर


माता-पिता का दावा करने वाले दम्पति ने बताया कि, उनके एक रिश्तेदार ने नागपुर में एक 14 वर्षीय बच्चे के रेस्क्यू होने की खबर देखी। इसके बाद उसने इस बात की जानकारी हमें दी। हमने भी पूरी खबर को देखा। इसके बाद हम बच्ची को लेने लकड़गंज पुलिस थाना पहुंचे। दावा करने वाले दम्पति ने अपने साथ बच्ची की तस्वीर और पुलिस में दर्ज कराई एफआईआर की रिपोर्ट भी लाई है।

दावे की कर रहे गहन जांच 


वहीं दम्पति के दावे पर पुलिस ने कहा कि, वह अभी दावे की जांच कर रहे हैं। बच्ची का जब अपहरण हुआ उस समय वह केवल चार साल की थी। इसलिए उसे बेहद धुंधला-धुंधला याद है। पुलिस ने कहा कि, दावा करने वाले दम्पति का डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी शुरू है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।