logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

युवती का अपहरण कर 15 दिनों तक बलात्कार, आरोपी फरार 


नागपुर: जिले के कलमेश्वर तहसील से बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां पहले एक युवती का अपहरण किया गया, उसके बाद चाकू की नोक पर उससे 15 दिन तक बलात्कार किया गया। इस मामले में कलमेश्वर पुलिस ने आरोपी  शिवा उर्फ राहुल किसन चौधरी (वय 25, आष्टी, जिल्हा वर्धा) में की गई है। हालांकि, आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, युवक किसी काम से काटोल के वर्ली में काम से आया था, जहां उसकी पीड़िता से मुलाकात की थी। 2 सितंबर को आरोपी पीड़िता को मोटरसाइकिल से अमरावती जिले के ब्राह्मणवाड़ा के गोविंदपुर ले गया। वहां उसे भोंगड़े के महल में एक अलग कमरे में रखा। जहां चाकू की नोक पर 15 दिनों तक उससे लगातार बलात्कार करता रहा। 

आरोपी बाहर जाते समय हमेश दरवाजा बाहर से बंद कर के जाता। वहीं आरोपी ने पीड़िता को धमकी  दी थी की अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। जिसके कारण युवती ने किसी को कुछ नहीं बताया।