logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बच्चों को सोच समझ कर दे मोबाइल,एक महिला का बच्चा मोबाइल से खेल रहा था लग गया 78 हजार का चूना


नागपुर: अगर आप भी बच्चों के मनोरंजन के लिए उन्हें मोबाइल फोन देते है तो यह ख़बर आप के लिए जरुरी है.एक महिला को अपने पांच साल के बच्चे को मोबाइल फोन देना काफ़ी महंगा पड़ गया और उसे 78 हजार रूपए का नुकसान उठाना पड़ा.मामला एमआयडीसी पुलिस थाने के तहत आने वाले माधवनगरी इससानी का है.मामले में फिर्यादी 30 वर्षीय मोना विजय मुदरले द्वारा दी गई शिकायत में उसने बताया की उसने अपने पांच वर्षीय बेटे को मोबाइल फोन खेलने के लिए दिया था.बच्चा खेल ही रहा था की तभी उसने देखा की बच्चा फोन पर किसी से बात कर रहा है.जब फिर्यादी ने फोन अपने हाथ में लिया तो मोबाइल क्रमांक 9339027576 पर बात हो रही थी.जब उससे मोना से बात की तो सामने वाले शख़्स ने बताया की वो फोन ग्राहक कस्टमर केयर से बात कर रहा है.और आप के बेटे ने एनी डेस्क ऐप लिया है.आरोपी ने बताया की आप के फोन पर एक लिंक भेजी गयी है.वो भेजिए इस पर मोना ने कहा की कस्टमर केयर ऐसी जानकारी नहीं मांगता। इतना कहते हुए फिर्यादी ने फोन काट दिया। थोड़ी ही देर बाद फिर्यादी को उसके एचडीएफसी बैंक से 70 हजार और बैंक ऑफ़ इंडिया के अकाउंट से 8 हजार रूपए डेबिट होने का मैसेज आया.इस घटना के बाद मोना तत्काल पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई दर्ज हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है.