logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

समृद्धि की तर्ज पर गोवा-नागपुर के बीच बनेगा महामार्ग, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की घोषणा


  • समृद्ध विकास करना लक्ष्य 

नागपुर: राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उपराजधानी से समृद्धि की तर्ज पर एक और महामार्ग बनाने का ऐलान कर दिया है। नागपुर से गोवा के बीच यह महामार्ग बनाया जाएगा। शनिवार को सड़क विकास परियोजना के बारे में बताते हुए यह बात कही। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि, गोवा-नागपुर के बीच बनने वाला यह राजमार्ग मराठवाड़ा, पश्चिमी महाराष्ट्र को जोड़ेगा। फडणवीस ने आगे कहा, कनेक्टविटी बढ़ाना हमारा मुख्य मकसद है। वे ऐसी सड़कें बनाना चाहते हैं जो 8 से 10 घंटे में राज्य के किसी भी हिस्से तक पहुंच सकें।

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा, नई सरकार फाइलों पर बैठने वाली नहीं है। यह एक कामकाजी सरकार है। हमारे पास केवल ढाई साल हैं। इसलिए हम तेजी से और अच्छी तरह से विकास करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हम 20-20 मैच खेलना चाहते हैं।

बदल जाएगा विदर्भ का चेहरा

फडणवीस ने कहा, नागपुर-मुंबई समृद्धि हाईवे बदल देगा विदर्भ का चेहरा। समृद्धि हाईवे अगला आर्थिक गलियारा बनने जा रहा है। आजादी से 2015 तक, मुंबई एमएमआर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे पर तीन लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। उन्होंने बताया कि मैंने पांच साल में इतना कुछ किया है।

बड़े शहरों की विकास योजना

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा, कुछ बिल्डरों के कारण यह समुदाय बदनाम हो गया था। लेकिन रेरा एक्ट ने विश्वसनीयता पैदा की। महाराष्ट्र देश का सबसे सफल रेरा एक्ट रहा है। एक रुपये के भ्रष्टाचार के बिना, मैंने राज्य के सभी प्रमुख शहरों के लिए एक विकास योजना तैयार की, जब मैं मुख्यमंत्री था।

गोवा की दुरी 1016 किलोमीटर 

वर्तमान में नागपुर से गोवा जाने के लिए सड़क मार्ग से 1016 किलोमीटर दुरी तय करना पड़ता है। इसके लिए यात्रियों को वर्धा, यवतमाल, नांदेड़, लातूर, सोलपुर, पंढरपुर, सांगली के बाद कर्नाटक के बेलगावी से होते हुए गोवा पहुंचते हैं। हालांकि, उपमुख्यमंत्री ने अपने भाषण में नहीं बताया कि, ये महामार्ग पश्चिम महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के किस जिलों से होकर गुजरेगा।