logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ज्वेलर्स की दुकान से 1.40 लाख की सोने की चैन चोरी, इतवारी स्थित सराफ बाजार की घटना


नागपुर: नागपुर के इतवारी सराफा बाजार में चोरी की एक वारदात सामने आई है।  जहां सराफा की एक दुकान में ग्राहक बनकर आए एक व्यक्ति ने सोने की चेन उड़ा ली और वहां से चुपचाप निकल गया। जांच के दौरान ही आरोपी सीसीटीवी में कैद हुआ है जिसके आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। 

तहसील पुलिस थाना इतवारी सराफा ओली में फरियादी ज्वेलर्स आदित्य कोले की बी. एम. निकम नाम से  दुकान है। गुरुवार शाम आदित्य अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति सोने की चेन खरीदने के लिए उनकी दुकान में आया। सेल्समैन ने उसे कुछ चैन दिखाई परंतु पसंद नहीं होने का बताते हुए वह चुपचाप वहां से निकल गया।

हालांकि इसी बीच उसने एक सोने की चेन अपने पास चुपके से रख ली थी। बाद में जब चोरी होने का खुलासा हुआ और सीसीटीवी कैमरे चेक किये तब  उन्हें आरोपी अपनी पेंट की जेब में चैन को डालते हुए दिखाई दिया। इस घटना की शिकायत बाद में पुलिस से की है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर पुलिस इस अज्ञात चोर की तलाश कर रही है।