logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का मामला उजागर,आरोपी से करीब 2 किलोग्राम सोना जब्त किया गया


नागपुर- नागपुर एयरपोर्ट पर फिर एक बार डीआरआई की टीम ने एक यात्री से करीब 2 किलोग्राम सोना जब्त किया है। यह यात्री शारजाह से आने वाली फ्लाइट से नागपुर तड़के एयरपोर्ट पर पहुंचा था। पकड़े गए सोने की कुल कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही हैं। शुक्रवार तड़के शारजाह से आने वाली फ्लाइट करीब 4:32 पर पहुंची थी। इस फ्लाइट में जरीपटका निवासी गौतम सेतिया नामक यात्री भी पहुंचा था। जब उसके पास के सामान की जांच की गई तो उसमें छुपा कर ले जाया जा रहा करीब 2 किलोग्राम सोना बरामद हुआ है। यह यात्री इस सारे सोने को छोटे-छोटे बिस्किट के रूप में लाया था. हालांकि उसके पास दो सोने की चूड़ियां भी मिली हैं जिन्हें चांदी की परत चढ़ाई गई थी ताकि उसके सोना होने का पता ना चल सके। पकड़े गए सोने की कुल कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सूत्रों की मानें तो गौतम को एयरपोर्ट पर लेने के लिए एक अन्य युवक भी पहुंचा था परंतु उसकी गिरफ्तारी की भनक लगते ही वह वहां से फरार हो गया।देर शाम तक डीआरआई की टीम ने गौतम के घर पर भी छापेमारी की है।देश में दीपावली पर सोने की बढ़ती मांग को देखते हुए उपराजधानी के सोना तस्कर भी सक्रिय हो जाते हैं। इसके चलते शाहजहां से 24 कैरेट सोने की खरीदी कर नागपुर लाया जाता है। इस संबंध में डीआरआई के अधिकारियों ने कोई भी जानकारी देने से फिलहाल इनकार किया है। गौरतलब है कि डीआरआई ने 2 महीने पहले भी दो लोगों को सोने की तस्करी करते हुए नागपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा था।