logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

दो परियोजना छिन जाने के बाद मिहान के लिए राहत की ख़बर,ल्यूपिन को अमेरिकी बाजार के लिए इंजेक्शन बनाने की मिली अनुमति


नागपुर- टाटा-एयरबस और सॅफ्रन कंपनी के नागपुर से चले जाने के बाद एक राहत भरी ख़बर है.नागपुर के मिहान में स्थित दवा निर्माता कंपनी ल्यूपिन लिमिटेड को अमेरिका ने इंजेक्टेबल मेडिसिन बनाने की अनुमति दी है.कंपनी द्वारा जारी किये गए बयान के अनुसार कंपनी के नागपुर स्थित विनिर्माण संयंत्र की दूसरी इकाई को अमेरिकी औषधि निकाय यूएसएफडीए ने पांच टिप्पणियों के साथ फॉर्म-483 (अनुमति पत्र )जारी कर दिया है।अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) की तरफ से फॉर्म-483 विनिर्माण संयंत्र का निरीक्षण पूरा होने के बाद कंपनी प्रबंधन को जारी किया जाता है। 
देश की जानी मानी दवा निर्माता कंपनी ल्यूपिन लिमिटेड के नागपुर संयंत्र में अब तक ओरल मेडिसिन का निर्माण हो रहा था.खास है की नागपुर संयंत्र में निर्मित होने वाली दवाओं को शत प्रतिशत एक्सपोर्ट किये जाता है.कंपनी ने नागपुर में ही इंजेक्टेबल मेडिसिन के निर्माण के लिए अनुमति मांगी थी.इसके लिए अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन से अनुमति मांगी गयी थी.ल्यूपिन द्वारा जारी किये गए बयान में कहां गया है की यूएसएफडीए की टीम ने नागपुर स्थित संयंत्र की दूसरी इकाई का निरीक्षण 17 से 29 अक्टूबर के बीच किया था। यह निरीक्षण कंपनी को इंजेक्शन वाली दवा बनाने की पूर्व-अनुमति के लिए किया गया था। अब इस निरीक्षण के पूरा हो जाने और अनुमति मिल जाने के बाद नागपुर में अमेरिकी बाजार के लिए इंजेक्शन वाली दवाएं बनाने की मंजूरी मिल पाएगी।