logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गोरेवाड़ा ज़ू में मादा तेंदुआ की मौत, नर तेंदुआ के हमले में गई मादा की जान; ज़ू में जानवरों की सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल


नागपुर: नागपुर के गोरवाड़ा अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान में एक बार फिर बाहरी तेंदुए की घुसपैठ ने ज़ू की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते बुधवार रात जंगल से आया नर तेंदुआ ज़ू में दाखिल हुआ और पिंजरे में बंद मादा तेंदुए पर जानलेवा हमला कर दिया। इलाज के बावजूद मादा की मौत हो गई, जिससे वन विभाग और ज़ू प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

नागपुर के बालासाहेब ठाकरे गोरवाड़ा अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चूक सामने आई है। बुधवार रात ज़ू के बाहर के जंगल से एक नर तेंदुआ ज़ू परिसर में घुस आया और पिंजरे में मौजूद मादा तेंदुए पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि नर तेंदुआ मादा की गंध या आवाज़ के कारण पिंजरे तक पहुँचा और वहां घुसकर दोनों के बीच भीषण संघर्ष हुआ। इस झड़प में मादा तेंदुआ गंभीर रूप से घायल हो गई। ज़ू प्रशासन ने घायल मादा का इलाज शुरू किया, लेकिन करीब दो दिन तक चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि गंभीर आंतरिक चोटों के कारण हुई है। घटना के बाद ज़ू प्रशासन ने वन विभाग के विशेषज्ञों की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी है और अब पूरे ज़ू की सीमा पर वायर फेंसिंग करने की तैयारी चल रही है। यह पहली बार नहीं है जब गोरवाड़ा ज़ू में बाहरी तेंदुए की घुसपैठ हुई हो। करीब 1914 हेक्टेयर में फैले इस उद्यान में पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। अब प्रशासन का दावा है कि वह ज़ू में सीसीटीवी कैमरे, सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी तंत्र के ज़रिए ऐसी घटनाओं को रोकने के प्रयास करेगा।