logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

घायल महिला पुलिस कर्मी को बेहतर इलाज मिल सकें इसलिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया, लेकिन नहीं बची जान


नागपुर: रविवार को सदर पुलिस थाना परिसर के तहत आने वाले विधान भवन के सामने एक बेकाबू स्टार बस ने दुपहिया सवार महिला पुलिस कर्मी को कुचल दिया था। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला पुलिसकर्मी की न्यू एरा अस्पताल में इलाज के दौरान  सोमवार को उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह यह दुर्घटना हुई थी। जिसमें अपने घर से हेडक्वार्टर ड्यूटी पर जा रही सुचिता बलमवार नामक महिला पुलिसकर्मी को बस ने टक्कर मार दी थी.

इस दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर रूप से चोट आई थी उसे तुरंत  उसी स्टार बस में डालकर मेयो अस्पताल पहुंचाया गया था। सरकारी अस्पताल के आईसीयू में उसका इलाज जारी था लेकिन हालत में कोई भी सुधार नहीं होने के बाद सोमवार को महिला पुलिसकर्मी को न्यू एरा स्थित निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था.इसके लिए बाकायदा ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गया था. गंभीर अवस्था में ही सुचिता को निजी अस्पताल पहुंचाया भी गया लेकिन वो जिंदगी की जंग नहीं जीत सकी.