logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

हवाला कारोबारी लूट मामला: पुलिस ने आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक अभी भी फरार


  • टीप के आधार पर वारदात को दिया अंजाम

नागपुर: इतवारी के भूतड़ा चेंबर के सामने मंगलवार शाम चाकू से हमला कर कमल पटेल नामक व्यापारी के नौकर पार्थ चावड़ा से पांच से छह युवकों ने मिलकर लूटपाट की थी। इस मामले में करीब 20 लाख रुपए की नकदी लूटी गई थी। गुरुवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अथर्व अक्सर (21, पांचपावली), आर्यन पडोले (19 मसकसाथ, पांचपावली), कुणाल बोकड़े (19, तांडपेठ, पांचपावली), आदित्य कोटीवान (सक्करदरा), प्रणय लांजेवार (22,बेलानगर, कलमना), समीर अहमद (22, छोटा ताजबाग, सक्करदरा), पीयूष धारगावे (20, इमामवाड़ा) और अथर्व ड़ाहे (19, राउत चौक, शांतिनगर), मन्य भूते (तांडपेठ) के रूप में की गई है। 

डीसीपी चिन्मय पंडित ने जानकारी देते हुए बताया कि, इस पूरी वारदात को टिप के आधार पर अंजाम दिया गया है। पकडे गए आरोपी अथर्व अक्सर ने हवाला का पैसा लेन देन मामले की बात अपने दोस्त मन्य भूते को दी थी। जिसके बाद भूते ने अपने साथियों के साथ पहले टीप के आधार पर उस क्षेत्र की रेकी की। उसके बाद मंगलवार रात को वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, भूते अब ही भी फरार चल रहा है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। 

सीसीटीवी के आधार पर गिरफ़्तारी 

इस वारदात की छानबीन के दौरान पुलिस को घटनास्थल पर लगे कुछ सीसीटीवी के फुटेज मिले थे। सीसीटीवी में कई युवक दिखे, जिसमें उनकी संदिग्ध हरकत को देखते हुए दिख रहे युवकों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पकडे गए दो आरोपी समीर अहमद और आदित्य कोटवान हार्डकोर क्रिमिनल है। दोनों पर हत्या सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। वहीं चार जिन्होंने इस वारदात में मदद की वह छात्र है।

हवाला कारोबार के लिए लगातार चर्चा में इलाका 

इतवारी का भूतड़ा चेंबर इससे पहले भी हवाला कारोबार की वजह से चर्चा में रह चुका है। करीब 6 महीने पहले ही पुलिस ने इस परिसर  स्थित कई लौकरों में छापा मारा था जिसके बाद कई हवाला कार्यालय वहां से स्थानांतरित हो गए थे। आए दिन यहां से हवाला कारोबारी लाखों रुपयों का लेनदेन करते हैं। यही कारण है कि यहां पर अपराधियों की भी नजर रहती है। इससे पहले भी इस परिसर से व्यापारियों से नगदी लूटे जाने की घटनाएं हुई हैं। पहले की तरह इस बार भी इस वारदात को टिप देकर अपराधियों ने अंजाम दिया था जिसका पर्दाफाश क्राइम ब्रांच यूनिट 3 की टीम ने किया है।