logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बारिश से सोयाबीन, कपास, धान और मिर्च की फसलों को भारी नुकसान, कलेक्टर ईटनकर ने किया मौदा का दौरा


  • किसानों ने की मुआवजे की मांग

मौदा: मौदा तहसील में पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश से फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है। सोयाबीन को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। वहीं कपास, मिर्च सहित धान की फसल भी पानी में बह गई। बारिश के कारण किसानों को हुए नुकसान का जायजा लेने कलेक्टर विपिन ईटनकर भी मौदा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने फसलों का निरक्षण किया और प्रभावित किसानों से मुलाकात भी की। किसानों ने जिलाधिकारी से जल्द से जल्द नुकसान भरपाई की मांग की है। 

इस साल मौदा तहसील में सोयाबीन की फसल 3010 हेक्टेयर, धान 37338 हेक्टेयर, कपास 3099 हेक्टेयर, मिर्च 2386 हेक्टेयर में खेती की गई है। इस समय, जब फसल अच्छी होती है, बारिश ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। भारी बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है। जिसके कारण कपास और धान की फसल झुक गई है। इसी के साथ मिर्ची की फसल को भी भरी नुकसान हुआ है।

कि कपास और सोयाबीन नकदी फसल है, इस फसल के माध्यम से किसानों के लिए दिवाली मनाई जाती है। हालांकि बारिश के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है, जिसके कारण उनके सामने यह सवाल खड़ा हो गया है कि, अब दिवाली कैसे मनाएं। किसानों ने सरकार से जल्द से जल्द नुकसान भरपाई करने की मांग सरकार  से की है।