logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर विभाग की 43 तहसीलों में भारी बारिश, 24 घंटे में 95.6 मिमी बारिश दर्ज


नागपुर: पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर हैं। पिछले 24 घंटों में 95.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जिससे अब तक कुल वर्षा 263.00 मिमी हो गई है, जो औसत का 72.62 प्रतिशत है। नागपुर विभाग की 43 तहसील में भारी वर्षा हुई है। विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी ने मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के कारण नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

पिछले 24 घंटों में नागपुर जिले में सबसे अधिक 139.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो औसत वर्षा का 94.8 प्रतिशत है। वर्धा जिले में 103.5 मिमी (63.5 प्रतिशत), भंडारा में 125.8 (89.3 प्रतिशत), गोंदिया में 66.6 (73 प्रतिशत), चंद्रपुर में 67.8 (60.6 प्रतिशत), गढ़चिरौली में 47.3 (66.5 प्रतिशत) मिमी वर्षा दर्ज की गई। संभाग में अब तक 263.1 मिमी यानि 72.62 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है।

नागपुर विभाग की 43 तहसीलों में भारी वर्षा दर्ज की गई है, जिसमें से नागपुर जिले की 13 तहसीलों में भारी वर्षा दर्ज की गई है। इसमें सबसे अधिक 222.2 मिमी वर्षा कुही में दर्ज की गई है। भिवापुर में 192.1 मिमी, उमरेड में 180.1 मिमी, नागपुर शहर में 170.5 मिमी, नागपुर ग्रामीण में 149.3 मिमी, कामठी में 158 मिमी, हिंगना में 158.3 मिमी, रामटेक में 139.3 मिमी, पारशिवनी में 103.9 मिमी, मौदा में 143.4, काटोल में 106, नरखेड में 87, कलमेश्वर में 186.8 मिमी वर्षा रिकार्ड हुई है। 

इसमें वर्धा जिले के सभी आठ तहसीलें भी शामिल हैं। वर्धा जिले की आर्वी तहसील में 108.9 मिमी, कारंजा में 123.8 मिमी, आष्टी में 74.7 मिमी, वर्धा में 91 मिमी, सेलू में 99.3 मिमी, देवली में 78.8 मिमी, हिंगनघाट में 128.3 मिमी और समुद्रपुर में 106 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

वहीं, भंडारा जिले की सभी सात तहसीलों में भारी वर्षा दर्ज की गई है। भंडारा में 132.2 मिमी, पवनी में 149.7 मिमी, लाखंदूर में 164.7 मिमी, लाखनी में 83.6 मिमी, साकोली में 75.2 मिमी, मोहाड़ी में 85.8 मिमी और तुमसर में 76.5 मिमी बारिश हुई। इसी के साथ गोंदिया जिले के तीन तहसीलों में भारी बारिश दर्ज की गई है, जिसमें देवरी में 104.5, सड़क अर्जुनी में 120.6 और मोरगांव अर्जुनी में 89.6 मिमी बारिश हुई है।

चंद्रपुर जिले की पांच तहसीलों में भारी वर्षा दर्ज की गई, जिसमें चिमूर में 151.4, ब्रह्मपुरी में 145.2, नागभीड में 150.3, सावली में 92.8 और वरोरा तहसील में 82.4 मिमी वर्षा हुई। नागपुर विभाग के गढ़चिरोली जिले की छह तहसीलों में भारी वर्षा दर्ज की गई, जिसमें वडसा-देसाईगंज 133.6, कोरची 82.5, धनोरा 70.5, अरमोरी 92.4, कुरखेड़ा 86.8 और गढ़चिरोली तहसील में 76 मिमी वर्षा दर्ज की गई।