logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में भारी बारिश से 87 हजार हेक्टेयर फसल बर्बाद, एक लाख किसान प्रभावित; प्रशासन ने 114.64 करोड़ की क्षति रिपोर्ट सरकार को सौंपी


नागपुर: सितंबर माह में हुई लगातार भारी बारिश ने नागपुर जिले के किसानों को करारा झटका दिया है। जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार, करीब 87,169 हेक्टेयर क्षेत्र की खरीफ फसलें और बागायती उत्पादन पूरी तरह नष्ट हो गया है। इससे 1,03,871 किसान प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने 114 करोड़ 64 लाख रुपये की क्षति रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी है।

अतिवृष्टि का सबसे बड़ा असर संतरा, सोयाबीन और कपास की फसलों पर पड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ संतरा और मौसंबी की बागवानी में 28,783 हेक्टेयर क्षेत्र का नुकसान हुआ है। वहीं खरीफ फसलों में सोयाबीन का नुकसान 8,094 हेक्टेयर, कपास का 9,079 हेक्टेयर, धान का 127 हेक्टेयर और अन्य फसलों का 58,092 हेक्टेयर आंका गया है।

रिपोर्ट के अनुसार,  नरखेड़ (13,148 हेक्टेयर), कलमेश्वर (6,042 हेक्टेयर), काटोल (7,848 हेक्टेयर) और सावनेर (10,413 हेक्टेयर) सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। प्रशासन ने बताया कि 37,027 किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हुईं, जबकि 22,500 किसानों को आंशिक नुकसान हुआ है।

जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने संयुक्त रूप से पंचनामा तैयार कर यह रिपोर्ट राज्य सरकार को भेज दी है। प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा दिलाने की मांग की गई है। शासन ने राहत प्रस्ताव का संज्ञान लेते हुए इसे मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृति हेतु अग्रेषित कर दिया है।