logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जोरदार बारिश से नागपुर की सड़कों की असलियत आई सामने, पढ़े गड्ढे, भरा पानी; नागरिकों को करना पड़ा रहा परेशानी का सामना


नागपुर: उपराजधानी नागपुर में पिछले दो दिनों से सीजन की तेज बारिश शुरू है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिले के अंदर 67 मिली मीटर से ज्यादा बारिश हुई है। लगातार हो रही बारिश से नागपुर की सड़कों की असलियत सामने आ गई है। पहली जोरदार बारिश से नागपुर की कई सड़को में गड्ढे दिखाई देने लगे हैं। बारिश से इन गड्ढों में पानी भर गया, इस कारण सड़कों पर चलने और गुजरने वाले राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है। 

नागपुर की सड़कों की हालत ऐसी हो चुकी है कि लगातार बारिश में जगह-जगह जलजमाव की स्थिति देखने को मिल रही है।  शहर के कामठी  रोड पर गद्दी गोदाम  स्थित रेलवे अंडरपास की हालत तो बेहद खराब है। पुल के नीचे पानी भरने से सड़कों पर बने गड्ढे नजर नहीं आते, जो किसी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। वहीं, शहर के बीचोबीच स्थित ज़ीरो माइल की सड़कों की हालत भी कम खराब नहीं है।

गड्ढों से भरी इन सड़कों पर हर दिन हजारों वाहन गुजरते हैं, लेकिन प्रशासन को इसकी चिंता ही नहीं है। ये केवल किसी एक या दो जगह के नहीं बल्कि पूरे शहर का ही है। मानसून से पहले प्रशासन द्वारा सडकों को ठीक से भरा नहीं गया, साथ ही सड़कों पर साफ-सफाई की कमी और दुर्दशा से अब बरसात में लोग बेहाल हैं। इतना ही नहीं, कई जगह तो फुटपाथों पर भी लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं, जिससे पैदल चलना भी दूभर हो गया है। प्रशासन की ये लापरवाही और इन खस्ताहाल सड़कों के कारण इन सडकों से गुजरने वाले लोगों  जान भी खतरे में पड़ रही है।