logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शिंदे गुट के समर्थक और रामटेक से सांसद कृपाल तुमाने को हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस


नागपुर- रामटेक के सांसद कृपाल तुमाने को मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ ने नोटिस जारी किया है.यह नोटिस सरकारी जमीन में अतिक्रमण किये जाने के मामले में दर्ज याचिका पर जारी हुआ है.तुमाने के साथ रिश्तेदार और सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग,नागपुर सुधार प्रन्यास,नागपुर महानगर पालिका को नोटिस जारी किया गया है.इस याचिका के माध्यम से सांसद और शिंदे गुट के नेता तुमाने पर आरोप लगाया गया है की उन्होंने और उनके रिश्तेदारों ने शहर के ओमकार नगर ( शताब्दी चौक) मौजा बाबुलखेड़ा स्थित द्वारकापुरी लेआउट में सरकारी ज़मीन पर अतिक्रमण किया है.

नागपुर खंडपीठ के न्यायाधीश सुनील शुक्रे और अनिल पानसरे की पीठ ने यह नोटिस जारी किया है.1979 में इस परिसर में रिंग रोड के निर्माण के लिए अधिग्रहण किया गया था.इसके बाद जिला प्रशासन ने कई निवास प्लाट का भी अधिग्रहण किया था.इसके एवज में प्रशासन ने मुआवजा भी दिया था.आगे चलकर रिंग रोड का काम पूरा हो गया.जिसके बाद तुमाने ने एनआइटी चेयरमैन को पत्र लिखकर प्लाट नियमित करने की मांग की थी जिसे ख़ारिज कर दिया गया था. इस प्रकरण में मंगला जयराम वाकोड़े और राजश्री सुनील गजभिये ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की है.सभी प्रतिवादियों को चार हफ़्ते के भीतर जवाब देने का समय दिया गया है.