logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर विश्वविद्यालय के कुलगुरु को हाईकोर्ट ने लगाई फटकार


नागपुर -बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. सुभाष चौधरी को उनके व्यवहार के लिए फटकार लगाई गई है.विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान के स्नातकोत्तर विभाग के प्रोफेसर डॉ. कुलपति को मोहन काशीकर के खिलाफ अवैध विभागीय कार्रवाई करने के लिए अदालत के समक्ष कुलगुरु को माफी मांगनी पड़ी है और यह वादा भी करना पड़ा है कि भविष्य में इस तरह की कार्रवाई नहीं दोहराई जाएगी।डॉ. काशीकर के वेतन वृद्धि एवं अन्य लाभों को रोकने के संबंध में अदालत ने अपना यह रुख दिखाया है । अदालत ने याचिकाकर्ता काशीकर को उनके पूर्व के विभागाध्यक्ष का पद को वापस करने का भी आदेश दिया। 

याचिकाकर्ता की ओर से एड. फिरदौस मिर्जा जबकि विश्वविद्यालय की ओर से अधिवक्ता सुधीर पुराणिक ने मामले की पैरवी की। डॉ. मोहन काशीकर  राजनीति विज्ञान विभाग के प्रमुख थे, इसी दौरान कुलपति ने उन्हें मानविकी विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी थी। लेकिन, डॉ. काशीकर ने पारिवारिक कारणों से जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। इसलिए कुलपति ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर उन पर कर्तव्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था  इस पर काशीकर ने  जवाब भी दिया था मगर  कुलपति उससे संतुष्ट नहीं हुए थे जिस वजह से उसने दूसरी बार जवाब मांगा गया। इससे भी संतुष्ट न होने पर कुलगुरु ने डॉ. काशीकर के खिलाफ कार्रवाई की और उन्हें विभाग प्रमुख के पद से हटा दिया गया और वेतन वृद्धि एक साल के लिए रोक दी। इसके खिलाफ काशीकर ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।