logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

हिंदी विभाग प्रमुख डॉ. पांडे ने छात्रों के खिलाफ दर्ज कराया मामला


नागपुर: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने विभाग की कुछ छात्रों और उनके साथियों से खुद की जान का खतरा बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। डॉ. पांडे ने शिकायत में किया  ने दावा किया कि संबंधित छात्र 7 से 8 साथियों के साथ विभाग में आए और भ्रम की स्थिति पैदा की है। पीएचडी करने वाले इन छात्राओं ने  पांडेय के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद विश्वविद्यालय ने इस पर एक समिति भी गठित की थी।

नागपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी करने की इच्छुक दो छात्राओं की शिकायत के आधार पर विश्वविद्यालय ने एक समिति का गठन किया था। जांच में कमेटी ने पाया कि उसके आरोप में कोई सच्चाई नहीं है। उसके बाद अब तक छात्रों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया था। 

डॉ. पांडे द्वारा अंबाझरी थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक 29 अगस्त को दो छात्राएं और उनके 7-8 साथी विभाग में आए और विभाग प्रमुख के हॉल में घुसने की कोशिश की। हॉल बंद था क्योंकि वे छुट्टी पर थे। तो उन्होंने हॉल का दरवाजा खटखटाया और चले गए। घटना के सीसीटीवी में कैद होने के बाद उसने अंबाझरी थाने में शिकायत दर्ज कराई।  सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने कुलपति डॉ. सुभाष चौधरी को भी इसकी सूचना दी गई और उनकी अनुमति के बाद ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

दूसरी ओर दो छात्राएं भी अंबाझरी थाने पहुंचीं। जानकारी में सामने आया है कि पांडे के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया गया है। इस संबंध में डॉ. पांडे या विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. चौधरी से संपर्क नहीं हो सका। पुलिस ने अभी तक किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है।