logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

गढ़चिरोली के छात्रों की इसरो के लिए ऐतिहासिक उड़ान, सीएम ने एयरपोर्ट पर छात्रों को शुभकामनाएं दीं


गढ़चिरोली: गढ़चिरोली जिले के सुदूर, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों के छात्रों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा। समाज कल्याण विभाग के सिरोंचा, वांगेपल्ली (अहेरी) और नवेगांव (गढ़चिरौली) के आवासीय विद्यालयों के 120 छात्र बेंगलुरु में इसरो केंद्र का दौरा करने के लिए उड़ान भरी।

मजे की बात यह है कि इनमें से कई छात्रों ने पहले कभी साधारण ट्रेन नहीं देखी थी, न ही उन्होंने जिला मुख्यालय देखा था। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, नागपुर में मौजूद थे और उन्होंने छात्रों को इस स्वप्निल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने छात्रों से बातचीत करते हुए उनसे स्नेहपूर्वक पूछा कि वे कहां जा रहे हैं, कैसे जा रहे हैं और क्या देखने जा रहे हैं। छात्रों से बातचीत करते हुए उन्होंने उन्हें इन शब्दों से प्रेरित किया, "बच्चों, खूब पढ़ाई करो और सफल बनो।" दिवासी विकास मंत्री डॉ. अशोक उइके और गढ़चिरौली जिला कलेक्टर अविश्यंत पंडा, सामाजिक न्याय विभाग के क्षेत्रीय उपायुक्त डॉ. सिद्धार्थ गायकवाड़ भी हवाई अड्डे पर उपस्थित थे और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

डॉ. सचिन मडावी की संकल्पना से बनी योजना
इस अभिनव पहल की संकल्पना सहायक आयुक्त (समाज कल्याण) डॉ. सचिन मडावी ने प्रस्तुत की। जिला कलेक्टर पंडा ने तुरंत इसे मंजूरी दे दी। साथ ही पालकमंत्री देवेंद्र फडणवीस और संयुक्त पालकमंत्री आशीष जायसवाल ने इस योजना के लिए निधि को मंजूरी दी। इससे पहले इन विद्यार्थियों को गढ़चिरौली से बस द्वारा नागपुर हवाई अड्डे के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुहास गाडे, निवासी उप कलेक्टर सुनील सूर्यवंशी, परियोजना अधिकारी चेतन हिवंज उपस्थित थे। विद्यार्थियों के जीवन के इस अविस्मरणीय क्षण पर उनके माता-पिता की आंखों में भी खुशी के आंसू देखे गए।