logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

अपमान से ही इतिहास बनता है, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र


नागपुर: मनसे प्रमुख राज ठाकरे दो दिन के दौरे पर नागपुर पहुंचे हैं। सिविल लाइन्स स्थित देशपांडे सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में ठाकरे ने विदर्भ के नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र दिया। इस दौरान मनसे प्रमुख ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी दिया। ठाकरे ने कहा कि, "हार से कभी घबराना नहीं है। पार्टी के लिए काम करने समय आप को अपमान भी सहना पड़ेगा, लेकिन याद रखना अपमान से ही इतिहास बनता है।"

कभी किसी को नीचा मत दिखाओ

ठाकरे ने कार्यकर्ताओ से कहा, “कभी भी किसी का अपमान मत करो, चाहे आप किसी भी पद पर हों। इससे कुछ हासिल नहीं होगा, लेकिन यह आपकी खुद की बर्बादी होगी। आज आपके पास केवल एक पद है। ऐसा नहीं है कि आपको पद इसलिए दिया गया क्योंकि कोई और लोग नहीं थे। आप इस पद के लिए चुने गए हैं। उस स्थिति की जिम्मेदारियों को पहचानें। कभी किसी को नीचा मत दिखाओ।"

उपहास उड़ाने वालों को दी चेतवानी

ठाकरे ने अपने इस संबोधन में विरोधियो और उपहास उड़ाने वालों पर जमकर निशाना साधा। ठाकरे ने कहा, “पिछली बार मैं दौरे पर आया था, ऐसी खबरें आई थीं कि मनसे को पदाधिकारी नहीं मिल रहे हैं। उनकी आंखों में अंजान लगाने के लिए आज पदाधिकारियों को पत्र बांटे गए हैं। कुछ पत्रकार एक पार्टी के प्रति वफादार होते हैं। कुछ ने इतने सालों तक पार्टियों की दलाली की है, जब कोई दूसरी पार्टी बढ़ती है तो उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। हालांकि, नागपुर में कुछ पत्रकार मनसे का प्रचार कर रहे हैं।”

समय के साथ सब बदलता है 

ठाकरे ने कहा, “एक पार्टी जीतती और हारती रहती है। इससे पहले विदर्भ कांग्रेस का गढ़ था। उसके बाद यह भाजपा का गढ़ बन गया। इसलिए हर राजनीतिक दल इससे गुजरा है। आज हमारे शाखा अध्यक्ष को देखकर लोग कहेंगे, 'ये क्या करेगा? लेकिन, कुछ दिनों के बाद, यही आप के सामने खड़ा रहेगा।"