logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

कोराडी रोड फ्लाईओवर से कूदकर होमगार्ड ने की आत्महत्या, परिसर में मचा हड़कंप; पुलिस जाँच में जुटी


नागपुर: शहर के मनकापुर थाना क्षेत्र के क्रीड़ा संकुल के सामने सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति से फ्लाईओवर से निचे छलांग लगा दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान यशवंत रमेश शाहू के रूप में हुई है। मृतक होमगार्ड के पद पर कार्यरत था। दिनदहाड़े हुई इस घटना से परिसर में हड़कंप मच गया। तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। होमगार्ड ने आत्महत्या का इतना बड़ा कदम क्यों उठाया यह सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। 

शहर के मानकापुर फ्लाईओवर पर सोमवार दोपहर एक व्यक्ति ने सरेआम छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इस अचानक से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, व्यक्ति फ्लाईओवर पर अपनी गाडी खड़ी कर कुछ देर तक खड़ा था और अचानक नीचे कूद गया। फ्लाईओवर से नीचे गिरते ही उसके सर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी और घायल अवस्था में  मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक का नाम यशवंत साहू है और वो होमगार्ड में काम करता था।  शहर के जरीपटका के कुकरेजा नगर में रहता था।  साथ मेस्को में सक्युरिटी गार्ड का भी काम करता था। फिलहाल उसके के आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा किया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। लेकिन इस तरह से सरेआम ख़ुदकुशी की घटना से कुछ देर के लिए अफरातफरी वाला माहौल था।