logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सुरक्षा की समीक्षा सरकार नहीं गृह मंत्रालय करता है, पूर्व मंत्री को पता नहीं: मुनगंटीवार


नागपुर: राज्य गृह मंत्रालय ने पिछले दिनों 20 नेताओं की सुरक्षा में कटौती की थी। जिसको लेकर विपक्षी नेताओं ने राज्य सरकार पर हमला बोला था। पूर्व मंत्री विजय वडेट्टीवार ने सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा था कि, नक्सली क्षेत्र से आने के बावजूद उनकी सुरक्षा हटाई गई। पूर्व कांग्रेस नेता इस बयान पर मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, पूर्व मंत्री को यह पता होना चाहिए की सरकार ने गृह मंत्रालय सुरक्षा को लेकर समीक्षा करती है। 

पर्यावरण मंत्री ने कहा, पूर्व मंत्री को यह जानने की जरूरत है कि सरकार सुरक्षा नहीं देती है। गृह विभाग की सुरक्षा के लिए एक कमेटी है। वही समिति निर्णय लेती है। इसे सरकार नहीं लेती है। मेरी सुरक्षा वापस ले ली गई, मैं भी नक्सल प्रभावित इलाके में रहता हूं।

पांच बाघों को दूसरी जगह कर रहे शिफ्ट

मुनगंटीवार ने कहा, "जिले में आज 350 से अधिक बाघ हैं। दो साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो बाघों की संख्या 500 होगी। बाघों की संख्या बढ़ी है। मानव वन्यजीव संघर्ष में वृद्धि हुई। पांच बाघ ब्रह्मपुरी के बफर जोन में पलायन कर रहे हैं। इसे एनटीसीए ने मंजूरी दे दी है। हमने दो नरभक्षी बाघों को कैद किया है। 3 आदमखोर तेंदुए को भी कैद किया है। । बाड़ लगाने का काम कर रहे हैं।