logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

इंसानियत मृत! पति को बाइक पर ले जाना पड़ा पत्नी का शव; नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिल दहला देने वाली घटना


नागपुर: वह हाईवे पर खून से लथपथ पड़ी थी, पति अमित यादव हाथ जोड़कर, आँखों से आँसू पोंछते हुए, गाड़ियों को रोकने की कोशिश करता रहा, लेकिन कोई नहीं रुका। आखिरकार हताश पति ने पत्नी के शव को अपने दोपहिया वाहन से बाँधा और उसे घर ले जाने का फैसला किया। मानो इंसानियत मर गई हो, यह दर्दनाक घटना रविवार शाम नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोरफाटा पर घटी।

ग्यारसी अमित यादव मूल रूप से मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के करनापुर की रहने वाली थी। वह पिछले 10 सालों से अपने पति अमित भूरा यादव (35) के साथ कोराडी के पास लोनारा में रह रही थीं। रक्षाबंधन होने के कारण, वह अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से लोनारा से देवलापार होते हुए करनापुर जा रही थीं।

इसी बीच, दोपहर करीब साढ़े तीन बजे देवलापार थाना क्षेत्र के मोरफाटा इलाके में पीछे से आ रहे एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और ट्रक के नीचे आकर ग्यारसी की मौत हो गई। उसी समय तेज़ बारिश हो रही थी। अमित ने आसपास के लोगों से मदद माँगी। कोई मदद को तैयार न होने पर, उसने पत्नी का शव मोटरसाइकिल के पीछे बांधा और कोराडी की ओर चल पड़ा।

इसी बीच, कोराडी पुलिस को इस घटना की सूचना मिली। हाईवे पुलिस ने उसका पीछा किया और उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन वह डर गया था और बिना रुके वाहन चलाता रहा। आखिरकार पुलिस ने उसे रोक लिया और ग्यारसी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागपुर के मेयो अस्पताल भेज दिया। कोराडी पुलिस उपनिरीक्षक नीलेश शेंडकर ने बताया कि मामले की जाँच देवलापार पुलिस को सौंपी जाएगी। 

देखें वीडियो: