logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अगर निजी बस संचालक अधिक किराया मांग रहे है तो dycommr.enf2@gmail.com पर करें शिकायत 


नागपुर-दिवाली के मौके पर यात्रायें बढ़ जाती इसके साथ ही बढ़ जाती है लूट भी,रेल्वे या सरकारी बस सेवा में सीट न मिलने के कारण नागरिक निजी कंपनी की बस में सफ़र करने के लिए मजबूर हो जाते है लेकिन उन्हें अपनी यात्रा के लिए मनमाने दाम चुकाने पड़ते है.इस समस्या को देखते हुए आरटीओ नागपुर ने सभी निजी ट्रैवल्स को रेट चार्ट लगाने का निर्देश दिया है.ऐसा न किये जाने पर कार्रवाई किये जाने की चेतावनी दी गयी है.नागपुर के लोग बढ़ी संख्या में मुंबई,पुणे,नाशिक समेत राज्य के अन्य बड़े शहरों में रहते है.दिवाली के अवसर पर यही लोग अपने-अपने घर पर लौटते है.भीड़ अधिक होने और सीटों को सांख्य सीमित होने के कारण ट्रैवल्स संचालक किराये में बेतहाशा वृद्धि कर देते है.राज्य सरकार ने एसटी महामंडल के लिए किराये की बढ़ोतरी 50 फीसदी के अधिक न हो यह तय किया है.एसटी के लिए लागू नियम निजी बसों के लिए भी लागू होते है मगर इसका पालन होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा.इसी को देखते हुए नागपुर के प्रदेश परिवहन अधिकारी रविंद्र भुयार ने सभी ट्रैवल्स बस संचालकों को निर्देश जारी कर किराये की दर को दर्शाने का आदेश दिया है.ऐसा नहीं होने पर कार्रवाई हो रही है.फिर भी नियम का अगर पालन नहीं होता है तो dycommr.enf2@gmail.com इस मेल आईडी पर शिकायत भेजने की अपील की गयी है.