logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अगर घर में आग लगी हो तो जिसके पास पानी है हम उसके पास जायेंगे,कांग्रेस की मौजूदा भूमिका ऐसी ही-योगेंद्र यादव


नागपुर- कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आगामी दिनों में महाराष्ट्र पहुंचेगी। इस यात्रा का प्रदेश के 16 दिन का प्रवास रहेगा। यह यात्रा भले ही कांग्रेस या राहुल गांधी प्रणीत हो लेकिन अन्य राजनीतिक दल और सामाजिक,राजनीतिक संस्थायें इसका समर्थन कर रही है.ऐसे ही राजनीतिक विचारक-विश्लेषक,स्वराज इंडिया के संस्थापक योगेंद्र यादव ने भी इस यात्रा को समर्थन दिया है.उनके साथ कई अन्य राजनीतिक पार्टियों ने अपना खुला समर्थन जारी किया है.

नागपुर में आयोजित पत्रकार परिषद में योगेंद्र यादव ने कांग्रेस की इस यात्रा को समर्थन देने के पीछे के कारण को स्पष्ट करते हुए कहा की देश के मौजूदा माहौल को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.अगर हमारे घर में आग लगी हो और दो पार्टियां हो एक आग लगा रही हो और दूसरे के हाथ में पानी की बाल्टी हो तो हम जिसके पास पानी है उसी के पास जायेंगे।यादव के मुताबिक कांग्रेस मौजूदा परिस्थिति में इसी स्थिति में है.हम आंदोलन के लोग है फिर भी इसी कारण से एक राजनीतिक दल की यात्रा का हिस्सा बने है.
 
यादव ने कहां की कई लोग इस यात्रा की सफ़लता के बारे में पूछ रहे है तो इसका जवाब है की यह यात्रा देश में एकाकी के माहौल को ख़त्म कर रही है.देश में जिस तरह का माहौल है स्वतंत्रता के मूल्यों-विचारों,संविधानिक मूल्यों को ख़त्म किया जा रहा है उस स्थिति में सभी समुदाय को जोड़ने का काम इस यात्रा के माध्यम से हो रहा है.इस यात्रा की सफलता ही है की सरसंघचालक को मुस्लिम समुदाय से संवाद का एहसास होता है और आरएसएस के बड़े पदाधिकारी को इस बात का भान होता है की देश में बेरोजगारी की समस्या है.