logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

नागपुर के एक मंडल में विराजित होने वाली प्रतिमा का मुंबई में किया जाता है विसर्जन,ऐसा क्यूँ? जानने के लिए पढ़े ख़बर


नागपुर-नागपुर के एक मंडल में स्थापित की जाने वाली एक गणेश प्रतिमा का विसर्जन हर वर्ष मुंबई में किया जाता है.ऐसा क्यों ? यह सवाल इसलिए मन में आ सकता है की जब गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था नागपुर में है तो इस प्रतिमा को किस खास वजह से चलते मुंबई ले जाया जाता है.जी तो वह इसलिए क्योंकि इस प्रतिमा को स्थापित किया जाने वाला मंडल विदर्भ वादियों का है.ये वो लोग है जो विदर्भ राज्य के पक्षधर है और लंबे समय से अलग राज्य की मांग कर रहे है.इस मंडल के सदस्यों के मुताबिक नागपुर से लगभग 823 किलोमीटर ले जाकर मुंबई के गिरगांव चौपाटी में मूर्ति के विसर्जन का सिलसिला तब तक चलता रहेगा जब तक विदर्भ राज्य नहीं बन जाता।

इस तरह से गणेश मूर्ति के विसर्जन का यह 14 वा वर्ष है.मंडल के अध्यक्ष नन्दकिशोर शर्मा अपने सहयोगी विनोद हेड़ाऊ और अन्य साथियों के साथ नागपुर के देशपांडे ले आउट में गणेश जो की प्रतिमा स्थापित करते है.10 दिनों तक धूमधाम से उत्सव मनाया जाता है इसके बाद मूर्ति को विसर्जन के लिए मुंबई ले जाया जाता है.
नन्दकिशोर शर्मा बताते है कि वह ऐसा इसलिए करते है क्यूंकि वह अपने मंडल द्वारा स्थापित किये जाने गणपति से यह मन्नत मांगते है कि वो राज्य के राजनेताओं को यह सद्बुद्धि दे की वो विदर्भ राज्य का निर्माण करें।ऐसा करते हुए उन्हें 14 साल हो गए.इस दौर में तेलंगाना,झारखंड,छत्तीसगढ़ जैसे राज्य बना दिए गए लेकिन विदर्भ की मांग जस की तस बनी हुई है.हर वर्ष की तरह मंडल के सदस्यों ने ट्रेन के माध्यम से गणेश प्रतिमा को मुंबई लेकर निकले। इसके लिए दुरंतो एक्सप्रेस बाकायदा गणेश प्रतिमा के लिए भी एक सीट बुक होती है.