logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शताब्दी वर्ष में संघ का पथ संचलन, हजारों की संख्या में स्वयंसेवक हुए शामिल; नागरिकों ने जगह-जगह किया स्वागत


नागपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्थापना के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में आज शहर में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। संगठन की शक्ति और अनुशासन का प्रदर्शन करते हुए, इस संचलन में हज़ारों की संख्या में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में हिस्सा लिया। शहर के तीन अलग-अलग क्षेत्रों से एक साथ शुरू हुए इस विशाल संचलन में स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाकर मार्च किया। संघ के सौ वर्षो के इतिहास में पहली बार इतनी भव्य पथ संचलन किया गया।

अनुशासन और घोष की ताल पर आगे बढ़ते स्वयंसेवकों को देखने के लिए सड़कों पर सैकड़ों की संख्या में नागरिक उमड़ पड़े। नागरिकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर और तालियों से स्वयंसेवकों का भव्य और ज़ोरदार स्वागत किया। यह दृश्य संघ के सामाजिक जुड़ाव और लोगों के उत्साह को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

बाल स्वयंसेवक बना आकर्षण का केंद्र

इस दौरान, एक छह महीने का बाल स्वयंसेवक विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। नन्हे गणवेशधारी स्वयंसेवक की उपस्थिति ने पूरे आयोजन को एक अनूठा और भावुक स्पर्श दिया। अपनी माता और दादी के साथ पहुंचे स्वयं सेवक से सरसंघचालक मोहन भागवत ने स्वयं इस बाल स्वयंसेवक से मुलाकात की और उसे आशीर्वाद प्रदान किया। यह संचलन न केवल संघ के शताब्दी वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है, बल्कि राष्ट्र निर्माण और संगठनात्मक एकता के प्रति स्वयंसेवकों की निष्ठा को भी प्रदर्शित करता है।