logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उर्स के दौरान बढ़ी भीड़ को देखते हुए रेलवे का बड़ा फैसला, नागपुर और अजनी रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर अस्थायी रोक


नागपुर: उर्स के अवसर पर नागपुर शहर में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने नागपुर और अजनी रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है।

रेलवे के अनुसार, यह कदम यात्रियों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और स्टेशन परिसर में व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। अब इन स्टेशनों पर केवल उन्हीं यात्रियों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी जिनके पास वैध यात्रा टिकट होगा।

रेल अधिकारियों ने बताया कि यह प्रतिबंध उर्स के दौरान लागू रहेगा, और परिस्थितियों के अनुसार इसे हटाया या आगे बढ़ाया जा सकता है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे स्टेशन परिसर में अनावश्यक रूप से भीड़ न करें और प्रशासन को सहयोग दें।

इस फैसले से प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ कम होने की उम्मीद है, जिससे ट्रेनों की आवाजाही और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।