logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

कैदियों और परिजनों से बात करने जेलों में स्थापित होंगे स्मार्ट कार्ड बेस टेलीफोन बूथ, जेल IG अमिताभ गुप्ता ने दी जानकारी


नागपुर: नागपुर समेत राज्य की सभी जेलों में कैदियों और उनके परिजनों से स्मार्ट कार्ड बेस टेलीफोन बूथ सिस्टम को लगाया जायेगा। यह जानकारी राज्य के जेल महानिरीक्षक अमिताभ गुप्ता ने दी। गुप्ता शुक्रवार को नागपुर सेंट्रल जेल के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया ब्रीफिंग का जेलों सुधारों पर उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। गुप्ता ने बताया की राज्य की जेलों में क्षमता के अनुरूप दोहरी संख्या में कैदी बंद है। जिसे देखते हुए जिला स्तर पर जेलों के निर्माण का फैसला लिया गया है।

राज्य की जेलें अक्सर कई वजहों से चर्चा में रहती है। इसमें नागपुर सेंट्रल जेल में होने वाले कारनामे जगजाहिर है। जेलों में होने वाली अव्यवस्थाओं के लिए कई तरह के कारण जिम्मेदार है। इनमें प्रमुख है जेल प्रशासन के पास कर्मचारियों की कमी और जेल में क्षमता से अधिक कैदियों की संख्या। नागपुर सेंट्रल जेल में कैदियों को रखने की क्षमता 1840 की है लेकिन मौजूदा समय में यहाँ 3000 के करीब कैदी बंद है। शुक्रवार को नागपुर सेंट्रल जेल का मुआयना करने पहुंचे राज्य के जेल महानिरीक्षक अमिताभ गुप्ता ने भी कैदियों की संख्या को लेकर चिंता व्यक्त की और बताया की इस समस्या को सुलझाने के लिए नई जेलों के निर्माण शुरू होने की जानकारी दी।

राज्य के जेल महानिरीक्षक ने नागपुर सेंट्रल जेल में क्षमता से अधिक कैदियों के बंद होने के बावजूद यहां शुरू कामकाज को लेकर समाधान व्यक्त किया। उनके मुताबिक यह बेहतर काम हो रहा है। उन्होंने बताया की उनके विभाग ने राज्य सरकार से जेलों में बंद कैदियों के परिजनों से बातचीत के लिए स्मार्ट कार्ड बेस टेलीफोन बूथ सिस्टम लगाए जाने की अनुमति मांगी है। यह व्यवस्था फ़िलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पुणे की येरवडा जेल में शुरू है।

स्मार्ट कार्ड बेस टेलीफोन बूथ सिस्टम के माध्यम से जेल में बंद कैदियों को अपने परिजनों को एक निश्चित समय पर निश्चित अवधि में फोन के माध्यम से बातचीत करने की सुविधा होगी। फोन पर होने वाली बातचीत विभाग के पास रिकॉर्ड रहेगी। जेल डीजी ने यह भी बताया की इप्रिजनर वेबसाईट के माध्यम से वीडियो कॉलिंग की व्यवस्था भी कैदियों को उपलब्ध कराई गयी है।। जेल सुधार को लेकर कई तरह के अन्य तरह के कदम भी उठाये जाने की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की जेल के भीतर पहुंचने वाले मादक पदार्थो की पड़ताल करने के लिए खास तरह से डिटेक्टर आने वाले समय में इस्तेमाल में लाये जायेंगे।