logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में आयकर विभाग ने तीन उद्योग समूह पर मारे छापे


नागपुर: उपराजधानी नागपुर में तीन बड़े उद्योग समूहों पर आयकर विभाग ने रेड डाली है.गुरुवार को शुरू हुई कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी होने की जानकरी निकल कर सामने आयी है.प्राप्त जानकारी के मुताबिक विभाग ने शहर भर में 12 जगहों पर रेड डाली है.और कुछ अहम दस्तावेजों को जप्त किया गया है.हाल के दिनों में उभरे विठोबा उद्योग समूह के साथ पिनॅकल और मगनमल हिरामल ग्रुप का छापा मारकर कंपनी की आय से जुड़े दस्तावेजों को जप्त किया गया है.यह कार्रवाई गुरुवार सुबह से शुरू हुई लेकिन आयकर विभाग ने इसे गुप्त ही रखा.बीते तीन वर्षो में आयकर विभाग की नागपूर में यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही जो जिसे अघोषित संपत्ति से जोड़कर देखा जा रहा है.

विठोबा ग्रुप मूलतः नागपुर का ही उद्योग समूह है जिसके 2 जगहों पर रेड मारी गयी है.इसके साथ मगनमल हिरामल ग्रुप के भी दो ठिकानों पर छापा मारा गया है.इसके अलावा गुड़गांव में हेड ऑफिस वाले पिनॅकल ग्रुप के नागपुर की एमआयडीसी में स्थित फैक्ट्री और उसके तीन पार्टनर्स के यहाँ छापे मारे गए है.मगनमल हिरामल फार्म विठोबा समूह को कई तरह के माल सप्लाई करती है जिसके पार्टनर के घर भी छापेमारी की गयी है.